स्वर कोकिला किसे कहा जाता है?

(A) आशा भोसले
(B) अनुराधा पौडवाल
(C) लता मंगेशकर
(D) अलका याग्निक

Answer : लता मंगेशकर

Explanation : स्वर कोकिला लता मंगेशकर को कहा जाता है। वह भारत के दिग्गज गायकों में से एक हैं और उन्होंने हजार से ज्यादा फिल्मों में गाने गाए हैं। इसके साथ ही लता मंगेशकर ने 36 रिजनल भाषाओं और विदेशी भाषाओं में भी गाने गाए हैं। उन्हें दादासाहब फाल्के, भारत रत्न, 3 राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई पुरस्‍कार मिल चुके हैं।

आपको बता दे कि भारत की स्वर कोकिला सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) को कहा जाता है। इसलिए अगर विकल्प में सरोजिनी नायडू हो, तो सही उत्तर सरोजिनी नायडू ही होगा। 'द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू का जन्म (Sarojini Naidu Birthday) 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था। सरोजिनी नायडू स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष और देश की पहली महिला गवर्नर थीं। उन्होंने गांधी जी के अनेक सत्याग्रहों में भाग लिया और 1942 में 'भारत छोड़ो' आंदोलन में जेल भी गईं। उनकानिधन 2 मार्च 1949 में हुआ था।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : CTET, UPTET and all Teacher Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Swar Kokila Kise Kahaa Jata Hai