स्वतंत्र भारत का पहला बजट किसने पेश किया?

(A) लियाकत अली खां
(B) आर.के. शनमुखम चेट्टी
(C) राजेन्द्र प्रसाद
(D) जवाहर लाल नेहरू

Union budget of India

Answer : आर.के. शनमुखम चेट्टी

Explanation : स्वतंत्र भारत का पहला बजट आर.के. शनमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 को पेश किया था। जबकि भारत के आजाद होने के ठीक पहले का बजट उस समय की अंतरिम सरकार के वित्तमंत्री रहे लियाकत अली खां ने पेश किया था। यह बजट 9 अक्‍टूबर, 1946 से लेकर 14 अगस्त 1947 तक की अवधि के लिए था। वही भारत के पहले बजट को पेश करने का काम जेम्स विल्सन ने किया था। इन्होंने 18 फरवरी 1860 को वाइसराय की परिषद में पहली बार बजट पेश किया। विल्सन को पहली बार वित्त विशेषज्ञ के रूप में वाइसराय की परिषद का वित्त सदस्य नियुक्त किया गया था। यही वजह है कि जेम्स विल्सन को भारतीय बजट का संस्थापक भी कहा जाता है। आपको बता दे कि संविधान में ‘बजट’ शब्द का जिक्र नहीं है जिसे बोलचाल की भाषा में आम बजट कहा जाता है उसे संविधान के आर्टिकल 112 में एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट कहा गया है। फाइनेंशियल स्टेटमेंट अनुमानित प्राप्तियों और खर्चों का उस साल के लिए सरकार का विस्तृत ब्योरा होता है।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Swatantra Bharat Ka Pehla Budget Kisne Pesh Kiya