स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री कौन थे?

(A) सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(B) सरदार बल्लभभाई पटेल
(C) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(D) आचार्य नरेंद्र देव

first-cabinet
Question Asked : NDA Exam 2019

Answer : मौलाना अबुल कलाम आजाद (Maulana Abul Kalam Azad)

Explanation : स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद (Maulana Abul Kalam Azad) थे। मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था। वे प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे, जो कि कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भी थे। मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री थे। 15 अगस्त 1947 में भारत के आज़ाद होने के बाद भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में चौदह मंत्रियों को शामिल किया गया था। देश के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ लेते समय उस समय देश की शिक्षा व्यवस्था अंग्रेजों के मुताबिक ही रही। उन्होंने देश में यूजीसी, आईआईएम और आईआईटी जैसे संस्थान की नींव रखी। उनका जन्म मक्का में हुआ, लेकिन परिवार कलकत्ता शिफ्ट हो गया था। उन्होंने धर्म के आधार पर पाकिस्तान के गठन का खुलकर विरोध किया। आजाद उर्दू में कविताएं भी लिखते थे, जिसके कारण लोग इन्हें कलम के सिपाही के नाम से भी जानते हैं। मौलाना अबुल कलाम आजाद ने भारत रत्न से 1992 में मरणोपरांत सम्मानित किया गया था।
Tags : भारत में प्रथम मौलाना अबुल कलाम आजाद राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Swatantra Bharat Ke Pratham Mantrimandal Mein Shiksha Mantri Kaun The