स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे?

(A) सरदार बल्लभ भाई पटेल
(B) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(C) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(D) जॉन मथाई

first-cabinet
Question Asked : NDA Exam 2019

Answer : मौलाना अबुल कलाम आजाद (Maulana Abul Kalam Azad)

Explanation : स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद थे। 15 अगस्त 1947 में भारत के आज़ाद होने के बाद भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में चौदह मंत्रियों को शामिल किया गया था। देश के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ लेते समय उस समय देश की शिक्षा व्यवस्था अंग्रेजों के मुताबिक ही रही। मौलाना अबुल कलाम आजाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ मुस्लिम नेता थे। मौलाना अबुल कलाम प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे, जो कि कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने देश में यूजीसी, आईआईएम, और आईआईटी जैसे संस्थान की नींव रखी। उनका जन्म मक्का में हुआ लेकिन परिवार कलकत्ता शिफ्ट हो गया था। उन्होंने धर्म के आधार पर पाकिस्तान के गठन का खुलकर विरोध किया।
Tags : भारत में प्रथम राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Swatantra Bharat Ke Pratham Shiksha Mantri Kaun The