स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?

(A) पट्टाभि सीतारमैया निवासी
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) अबुल कलाम आजाद
(D) जेबी कृपलानी

Question Asked : UPSC EPFO Exam 2021

Answer : जेबी कृपलानी

Explanation : भारत की स्वतंत्रता के समय जे बी कृपलानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। जेबी कृपलानी वर्ष 1934 में काँग्रेस के महासचिव चुने गए, जिसके पश्चात् वह लम्बे समय तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी चुने गए। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने वर्ष 1950 में कांग्रेस पार्टी से त्याग-पत्र दे दिया और किसान मजदूर प्रजा पार्टी का गठन किया। भारत की लोकतांत्रिक परम्पराओं के इतिहास में आचार्य कृपलानी का नाम इसलिए भी लिया जाता है क्योंकि वह पहले व्यक्ति थे जो पंडित नेहरू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। इस अविश्वास प्रस्ताव को संसद में आचार्य कृपलानी ने चीन का युद्ध हारने के बाद पेश किया था। हालांकि कांग्रेस का बहुमत होने के नाते वो गिर गया था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Swatantrata Ke Samay Bharatiya Rashtriya Congress Ke Adhyaksh Kaun The