स्वेज नहर किन दो सागरों को मिलती है?

(A) अरब सागर – काला सागर
(B) भूमध्य सागर – लाल सागर
(C) काला सागर – लाल सागर
(D) हिन्द महासागर – लाल सागर

Answer : भूमध्य सागर – लाल सागर

Explanation : स्वेज नहर भूमध्य सागर और लाल सागर दो सागरों को मिलती है। स्वेज नहर (Suez canal) का निर्माण 1869 में हुआ। आज यह नहर 168 किमी लंबी, 60 मी चौड़ी और औसत गहरी 16.5 मी है। इस नहर के उत्तरी प्रवेश द्वार पर भूमध्य सागर की ओर पोर्ट सईद तथा दक्षिणी प्रवेश द्वार पर लाल सागर की ओर पोर्ट स्वेज स्थित है। इस नहर के उत्तरी भाग में लिटिल झील दक्षिणी भाग में ग्रेट बिटर खाने पानी की झीलें है। 1956 ई. में मिस्र द्वारा इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया गया। इस नहर का चुंगी कर बहुत अधिक है। इस नहर की लंबाई पनामा नहर की लंबाई से दुगुनी होने के बाद भी इसमें पनामा नहर के खर्च का 1/3 धन ही लगा है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Swej Nahar Kin Do Sagro Ko Milti Hai