ताइवान के राष्ट्रपति कौन है?

(A) विलियम लाइ
(B) टेरी गौ
(C) साई इंग वेन
(D) को वेन-जे

Answer : साई इंग वेन (Tsai Ing-wen)

Explanation : ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन (Tsai Ing-wen) है। वह ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में 80 लाख से अधिक मत हासिल करके 11 जनवरी 2020 को दुबारा राष्ट्रपति चुनी गई। साइ इंग वेन ने पहली बार 20 मई 2016 को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की थी। जिसके बाद वे देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन गयी थी। उन्होंने चुनावों में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी यानी डीपीपी का नेतृत्व किया था, इस पार्टी को चुनावों में एकतरफा जीत मिली थी। ताइवान या ताईवान पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीप है। जिसकी राजधानी ताइपे है। यह द्वीप अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का अंग है जिसका मुख्यालय ताइवान द्वीप ही है। इस कारण प्रायः 'ताइवान' का अर्थ 'चीनी गणराज्य' से भी लगाया जाता है। यह देश का वित्तीय केन्द्र भी है और यह नगर देश के उत्तरी भाग में स्थित है। ताइवानी लोग दक्षिण चीनी भाषाएँ जिनमें अमाय (Amoy), स्वातोव (Swatow) और हक्का (Hakka) बोलते हैं। मंदारिन (Mandarin) राज्यकार्यों की भाषा है।
Tags : कौन क्या है ताइवान राष्ट्रपति
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Taiwan Ke Rashtrapati Kaun Hai