तानपुरा का आविष्कार किसने किया था?

(A) अमीर खुसरो
(B) मनमोहन भट्ट
(C) तुम्बरू
(D) चतुर मलिक

Answer : तुम्बरू नामक गंधर्व ने

Explanation : तानपुरा का आविष्कार तुम्बरू नामक गंधर्व ने किया था। इसी कारण इसका नाम तंबूरा पड़ा। तंबूरा देवताओं के राजा इंद्र की सभा में एक बड़े गायक थे। तानपुरा की जाति के अन्य वाद्य दंड वीणा, एक तारा, दो तारा, महाराष्ट्र के तुण-तुण आदि मिलते हैं। बता दे कि गायको के लिए तानपुरा यानि तंबूरा एक लोकप्रिय जरूरी तार-वाद्य है। जिसका प्रयोग शास्त्रीय संगीत से लेकर हर तरह के संगीत में किया जाता है। इसके बिना किसी भी गाने की सरगम नहीं निकलती है। केवल स्वर देने के लिए ही इसका प्रयोग किया जाता है। तानपुरा में चार तार होते हैं, जो कि लोहे और पीतल के बने होते हैं। पुरुषों के तानपुरे में चारों तार कुछ मोटे तथा स्त्रियों के तानपुरे में कुछ पतले होते हैं।
Tags : स्वरलिपि
Related Questions
Web Title : Tanpura Ka Avishkar Kisne Kiya Tha