तरुण भारत संघ संस्था किस राज्य में कार्यरत है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) बिहार
(C) राजस्थान
(D) उत्तर प्रदेश
Explanation : तरुण भारत संघ संस्था राजस्थान राज्य में कार्यरत है। जिसकी स्थापना 30 मई 1975 को हुई थी। यह गैर सरकारी संगठन (NGO) राजस्थान के अर्ध शुष्क इलाके में काम करता है। जो लोगों को वन एवं जल के संरक्षण के मुद्दों पर जागरूक बनाने का काम कर रही है। श्री राजेन्द्र सिंह इसके संस्थापक एवं वर्तमान अध्यक्ष हैं। इन्हें मैगससे पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। राजेंद्र सिंह को लोग जल पुरुष के नाम से भी जानते हैं। तरुण भारत संस्थान ग्रामीण समुदाय में मौजूद प्रकृति के साथ एकता की भावना को पुनर्जीवित करने और एकीकृत परिस्थितिकी तंत्र के विकास और आस्था बनाने के लिए क्षेत्र की मौजूदा सांस्कृतिक परंपराओं के निर्माण के लिए प्रयासरत है। यह संगठन प्राकृतिक संसाधन विकास के लिए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने और समाधान खोजने के लिए समुदाय की सहायता करने में एक सुगम भूमिका अदा करता है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : राजस्थान प्रश्नोत्तरी, राजस्थान भूगोल
Useful for : CTET, UPTET and all Teacher Exams