टाटा समूह का सबसे पुराना बिजनेस कौन सा है?

Which is the oldest business of Tata Group

(A) स्टील कंपनी
(B) होटेल समूह
(C) कपड़ा मिल
(D) मोटर्स कंपनी

Answer : कपड़ा मिल

Explanation : टाटा समूह का सबसे पुराना बिजनेस कपड़ा मिल का है। भारत के महान उद्योगपति तथा विश्वप्रसिद्ध औद्योगिक घराने टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा ने वर्ष 1868 में 21000 रुपयों के साथ अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया। सबसे पहले जमशेदजी ने एक दिवालिया तेल कारखाना ख़रीदा और उसे एक रुई के कारखाने में तब्दील कर दिया। दो साल बाद इसमें लाभ आने पर इसे बेचकर उन्होंने नागपुर में 1847 में एक रुई का कारखाना लगाया और 1877 में भारत की पहला कपड़ा मिल खोल दी। इस इम्प्रेस मिल्स का उद्घाटन उसी दिन हुआ, जिस दिन क्वीन विक्टोरिया भारत की महारानी बनी। वर्तमान में टाटा समूह का कार्यक्षेत्र अनेक व्यवसायों व व्यवसाय से सम्बंधित सेवाओं के क्षेत्र में जैसे अभियांत्रिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, वाहन, रासायनिक उद्योग, ऊर्जा, सॉफ्टवेयर, होटल, इस्पात एवं उपभोक्ता सामग्री आदि में फैला हुआ है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Tata Samuh Ka Sabse Purana Business Kaun Sa Hai