तीन कठिया अनुबंध किस आंदोलन से संबंधित है?
(A) चंपारण सत्याग्रह
(B) असहयोग आंदोलन
(C) भारत छोड़ो आंदोलन
(D) नमक सत्याग्रह
Question Asked : UKPSC Combined State (Civil) Lower Subordinate Service Exam 2021
Answer : चंपारण सत्याग्रह
Explanation : तीन कठिया अनुबंध चंपारण सत्याग्रह आंदोलन से संबंधित था। चंपारण में यूरोपीय बागान मालिकों ने किसानों से एक अनुबंध करा लिया था कि वे अपनी भूमि के 3/20वें (20 कट्ठा में 3 कट्ठा) हिस्से पर अनिवार्य रूप से नील की खेती करें। यह व्यवस्था तीन कठिया के नाम से जानी जाती थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में इस प्रथा के विरुद्ध वर्ष 1917 में चंपारण सत्याग्रह चलाया गया था।
चंपारण के किसानों ने शांतिपूर्ण आंदोलन किया तथा चंपारण से जुड़े एक प्रमुख आंदोलनकारी राजकुमार शुक्ल ने लखनऊ में गांधीजी से भेंट की तथा उनको चंपारण आमंत्रित किया। राजकुमार शुक्ल के आमंत्रित पर गांधीजी, राजेन्द्र प्रसाद, बृजकिशोर, मजहर-उल-हक, महादेव देसाई, नरहरि पारिख, जे बी कृपलानी आदि मामले की जांच करने चंपारण पहुँचे, लेकिन गांधीजी के चंपारण पहुँचते ही अधिकारियों द्वारा उन्हें वहां से वापस चले जाने का आदेश दिया गया।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : तीन कठिया प्रणाली, तीन कठिया प्रथा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, Police Exams