तेलुगु कवि श्रीनाथ किसके दरबार में थे?

(A) हरिहर द्वितीय
(B) देवराय प्रथम
(C) देवराय द्वितीय
(D) कृष्णदेव राय

Question Asked : CGPSC Prelims Exam 2020 : General Studies-I

Answer : देवराय द्वितीय

Explanation : प्रमुख तेलुगु कवि श्रीनाथ देवराय द्वितीय के दरबार में थे। यह विजयनगर साम्राज्य के राजा देवराय द्वितीय (शासनकाल 1424-1446 ई) के दरबारी कवि व लेखक थे। ऐसा कहा जाता है कि श्रीनाथ का दर्जा उनके दरबार में वरिष्ठ मंत्रियों के ही समान था और वे सम्राट के साथ स्वतंत्रता पूर्वक घूमते थे। देवराय द्वितीय संगम वंश का सबसे प्रतापी राजा था। विजयनगर के शासकों ने श्रीनाथ को कवि सार्वभौम की उपाधि प्रदान की थी। तेलुगू भाषा का साहित्य अत्यंत समृद्ध एवं प्राचीन है। इस भाषा के साहित्य की परम्परा 11वीं शताब्दी के आरंभिक काल से शुरू होती है। देवराय द्वितीय ने लक्कना दंडेसा, चामासा, जक्कनार्या तथा कुमार व्यास जैसे कन्नड़ कवि और श्रीनाथ (जिन्हें स्वर्ण मुद्राओं अर्थात टंका से नहला दिया गया था) जैसे तेलुगु कवि को बहुत सम्मान दिया।
Tags : धार्मिक प्रश्न उत्तर मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Telugu Kavi Shrinath Kiske Darbar Mein The