टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक के जनक कौन है?

(A) जे बी बोसिंगल्ट
(B) डा. राबर्ट एडवर्ड
(C) डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय
(D) डॉ. आनंद कुमार

Answer : डा. राबर्ट एडवर्ड

Explanation : टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक के जनक डा. राबर्ट एडवर्ड है। विश्व में पहले टेस्ट ट्यूब बेबी को पैदा कराने वाले डा. राबर्ट एडवर्ड को आइवीएफ तकनीक का जनक माना जाता है, उन्हें 2010 में मेडिसिन में नोबल पुरस्कार मिला। विश्व में पहला टेस्ट ट्यूब बेबी 25 जुलाई 1978 को लंदन में पैदा हुआ था, जिसका नाम लुईस जोय ब्राउन है। इसीलिये 25 जुलाई को विश्व आइवीएफ दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन वास्तविकता यह कि डा. मुखोपाध्याय और एडवर्ड ने आइवीएफ पर लगभग साथ-साथ कार्य आरंभ किया था। यदि भारत डा. मुखोपाध्याय का साथ देता और दावा पेश करता तो संभव था कि डा. मुखोपाध्याय को नोबल मिलता अथवा मुखोपाध्याय और एडवर्ड को संयुक्त रूप से मिलता। बता दे कि विश्व में पहला टेस्ट ट्यूब बेबी 'लुइस' के जन्म के महज 67 दिन बाद भारत में पहले टेस्ट ट्यूब बेबी को दुनिया में लाने वाले डा. सुभाष मुखोपाध्याय ने परेशान होकर 19 जून, 1981 को आत्महत्या कर ली। उस वक्त एक भारतीय चिकित्सक की इतनी बड़ी उपलब्धि विदेशी चिकित्सकों के गले नहीं उतर रही थी। उन्होंने मुखोपाध्याय के दावे को निरस्त करके उनका उपहास किया। लेकिन, उनकी मौत के बाद दुनिया के विशेषज्ञों ने डा. सुभाष मुखोपाध्याय की तकनीक को सही मनाते हुए अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्रदान की।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Test Tube Baby Taknik Ke Janak Kaun Hai