थियोसोफिकल सोसायटी का नेतृत्व किसने किया था?

(A) एओ ह्यूम
(B) आर्थर ग्रिफिथ
(C) एनी बेसेन्ट
(D) लॉर्ड डफरिन

Question Asked : UPSC - NDA & NA Exam (II) 2018

Answer : एनी बेसेन्ट (Annie Besant)

थियोसोफिकल सोसायटी का नेतृत्व एनी बेसेन्ट (Annie Besant) ने किया था। यह एक अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था थी। इसकी स्थापना वर्ष 1875 में मैडम एचपी ब्लैवत्स्की और कर्नल एचएस आल्काट ने अन्य सहयोगियों के साथ अमेरिका में की थी। वर्ष 1879 में इसका मुख्यालय मुम्बई में स्थानान्तरित हुआ तदुपरान्त वर्ष 1882 में अड्यार (चेन्नई) में स्थापित किया गया था। एनी बेसेन्ट वर्ष 1889 में 'थियोसोफिकल सोसायटी' में शामिल हुई। वे वेदों एवं उपनिषदों की शिक्षाओं में गहरा विश्वास रखती थी और भारत को मुक्ति एवं प्रबोधन की भूमि मानती थी। उन्होंने भारतीय समाज में व्याप्त बाल-विवाह, अछूत-व्यवस्था और विधवा पुनर्विवाह जैसी बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Theosophical Sosayati Ka Netritv Kisne Kiya Tha