टिड्डा का वैज्ञानिक नाम क्या है?

(A) काइरॉप्टेरा
(B) मस्का डोमेस्टिका
(C) सीलिफेरा
(D) राना टिग्रिना

Tiddi

Answer : सीलिफेरा

टिड्डा का वैज्ञानिक नाम सीलिफेरा (Caelifera) है। यह ऐक्रिडाइइडी (Acridiide) परिवार के ऑर्थाप्टेरा (Orthoptera) गण का कीड़ा है। पूरे विश्व में टिड्डियों की 10 प्रमुख प्रजातियां पाई जाती हैं। यह छोटे सींगों वाले प्रवासी फुदने वाले और उड़ने वाले कीट है। जिन पर बहुत से रंगों के निशान होते हैं और ये बहुत अधिक भोजन खाने के आदी होते हैं। ये प्राकृतिक और उगाई हुई वनस्पति को बहुत अधिक क्षति पहुंचाती हैं। जिसके परिणामस्वरूप भोजन और चारे की राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति पैदा हो जाती है। भारत में केवल चार प्रजातियां अर्थात रेगिस्तानी टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–शिस्टोिसरका ग्रेगेरिया), प्रवासी टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–लोकस्टा माइग्रेटोरिया), बोम्बेे टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–नोमेडेक्रिस सुसिंक्टा) और वृक्ष टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–ऐनेक्रिडियम प्रजाति) पाई जाती हैं। रेगिस्तानी टिड्डी भारत में और इसके साथ-साथ अन्य महाद्वीपों के बीच सबसे प्रमुख नाशीजीव प्रजाति है।
Tags : सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Tidda Ka Vaigyanik Naam