ट्रांसजेंडर लोगों के लिए कौन सा राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया है?

Answer : 'ट्रांसजेंडर लोगों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल'(National Portal for Transgender Persons)

Explanation : भारत सरकार ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने 24 नवंबर, 2020 को ट्रांसजेंडर लोगों के लिए नेशनल पोर्टल का ई-शुभारंभ किया। इसके साथ उन्होंने गुजरात के बड़ोदरा के एक 'गरिमा गृहः ए शेल्टर होम फॉर ट्रांसजेंडर पर्सन्स' का भी ई-उद्घाटन किया। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) नियम 2020 की अधिसूचना के अंतर्गत ट्रांसजेंडर लोगों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल को विकसित किया गया है। यह पोर्टल देश में कहीं से भी एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति को प्रमाण-पत्र और पहचान-पत्र के लिए डिजिटल रूप से आवेदन करने में मदद करेगा। इसके अतिरिक्त, यह ट्रांसजेंडर व्यक्ति को किसी भी भौतिक इंटरफेस के बिना और किसी भी कार्यालय जाए बिना आई-कार्ड प्राप्त करने में मदद करेगा। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए आश्रम सुविधा, कपड़ा, भोजन, कौशल विकास के अवसर, योग, ध्यान/प्रार्थना, लिंग परिवर्तन और सर्जरी के लिए तकनीकी सलाह, ट्रांस-फ्रेंडली संगठनों के लिए क्षमता निर्माण आदि शामिल हैं।
Related Questions
Web Title : Transgender Logon Ke Liye Kaun Sa Rashtriya Portal Launch Kiya Hai