तूती-ए-हिंद किस लेखक को कहा जाता है?

(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) खजाइन उल फुतूह
(C) अमीर खुसरो
(D) निजामुद्दीन औलिया

Answer : अमीर खुसरो (Amir Khusrau)

Explanation : तूती-ए-हिंद अमीर खुसरो को कहा जाता है। अमीर खुसरो को हिंद का तोता यानि तोता-ए-हिंद की उपाधि निजामुद्दीन औलिया ने दी थी। अमीर खुसरो का प्रारम्भिक नाम अबुल हसन था। ये फारसी के श्रेष्ठतम कवि, भाषा शास्वी, गायक-विद्वान, इतिहासकार और खड़ी बोली हिंदी को प्रारंभ करने वाले थे। ये दिल्ली के शासकों बलबन, कैकुबाद, जलालुद्दीन खिलजी, अलाउद्दीन खिलजी, कुतुबुद्दीन मुबारक खिलजी नासिरुद्दीन खुसरवशाह और मुहम्मद-बिन-तुगलक के दरबार में रहा।

संगीत के क्षेत्र में खुसरो का नाम भुलाया नहीं जा सकता। ये एक उच्चकोटि के कलाकार तथा गायन-वादन में निपुण थे। ये एक सफल कवि भी थे। इनकी प्रतिभा बहुमुखी थी। कम ही व्यक्ति ऐसे होंगे जो इस प्रकार विभिन्न कलाओं में समान रूप से कुशल होंगे। वह एक अच्छे राजनीतिज्ञ, राजकवि, राजगायक तथा साहित्यकार थे और साथ-साथ वे राजमन्त्री और युद्धकला के ज्ञाता भी थे। इन्होंने दक्षिण के प्रसिद्ध संगीतज्ञ गोपाल नायक को प्रतियोगिता में परास्त किया था। एक बार यह ग्यासुद्दीन के साथ ये बंगाल की यात्रा पर गए। इसी समय मार्ग में इनको अपने गुरु शेख निजामुद्दीन चिश्ती के निधन का समाचार मिला। इस दु:खद समाचार से खुसरो को बहुत आघात लगा और वे तुरंत दिल्ली लौट आए। इस घटना के बाद खुसरो उदास एवं दुःखी रहने लगे इस घटना के 6 मास बाद 72 वर्ष की आयु में इनका देहांत हो गया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Tuti E Hind Kis Lekhak Ko Kaha Jata Hai