ट्विटर के वर्तमान सीईओ कौन है 2022

(A) पराग अग्रवाल
(B) राहुल सचदेवा
(C) मोहन अग्रवाल
(D) अनिल अग्निहोत्री

twitter-ceo-parag-agarwal

Answer : पराग अग्रवाल

Explanation : ट्विटर के वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल है। उन्होंने जैक डोर्सी की जगह ली। हालांकि, पद छोड़ने के बाद भी डोर्सी 2022 तक बोर्ड में अपना कार्यकाल समाप्त होने तक बने रहेंगे। भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ने आईआईटी-बॉम्बे से ग्रेजुएशन किया है और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है। पराग अग्रवाल 2011 से ही ट्विटर में काम कर रहे हैं और 2017 से कंपनी के सीटीओ के पद पर नियुक्त हैं। जब वह कंपनी में शामिल हुए थे तब ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या 1,000 से भी कम हुआ करती थी। ट्विटर के साथ जुड़ने से पहले पराग अग्रवाल याहू, माइक्रोसॉफ्ट और एटीएंडटी जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।

कौन हैं पराग अग्रवाल?
इससे पहले पराग अग्रवाल ट्विटर में सीटीओ यानी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर नियुक्त हैं। उनके पहले इस पद पर एडम मेसिंगर नियुक्त थे। एडम ने दिसंबर 2016 में कंपनी छोड़ दी थी। उनके बाद अंदरखाने तो पराग अग्रवाल को अक्टूबर 2017 में ही ट्विटर का सीटीओ बना दिया गया था, लेकिन आधिकारिक रूप से उन्हें सीटीओ पद पर नियुक्त करने की घोषणा 8 मार्च 2018 में हुई। पराग अग्रवाल ने ट्विटर पर ट्वीट्स की अहमियत को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जो काम किया था, उसकी खूब सराहना हुई थी। जब वह स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे, उस दौरान उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटीएंडटी जैसी दिग्गज कंपनियों में इंटर्नशिप भी की थी।

ट्विटर ईवान विलियम्स (Evan Williams) ने स्थापित किया था। ट्विटर (Twitter) एक मुक्त सामाजिक संजाल (Social network) वह सूक्ष्म चिट्टाकारी सेवा है। जिन्हें ट्विट्स कहते हैं – एक दूसरे को भेजने और पढ़ने की सुविधा देते हैं। ट्विटर सेवा इंटरनेट पर 2006 में आरंभ की गयी थी। इसको जैक डॉर्सी, नोह ग्लास, बिज् स्टोन और इवान विलियम ने साथ मिलकर बनाया था।
Tags : महत्वपूर्ण नियुक्तियां
Related Questions
Web Title : Twitter Ke Ceo Kaun Hai