ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल की सैलरी कितनी है?

(A) 5 लाख डॉलर सालाना
(B) 10 लाख डॉलर सालाना
(C) 20 लाख डॉलर सालाना
(D) 50 लाख डॉलर सालाना

twitter-ceo-parag-agarwal

Answer : 10 लाख डॉलर यानी 7.50 करोड़ रुपए सालाना

Explanation : ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल की सैलरी 7.50 करोड़ है। इसके अलावा बोनस-स्टॉक्स अलग से दिये जाते है। ट्विटर द्वारा अमेरिकी सिक्युरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में दी जानकारी के अनुसार, पराग का वेतन 10 लाख डॉलर यानी 7.50 करोड़ रुपए सालाना होगा। 37 साल के पराग को बोनस और 94 करोड़ रुपए मूल्य के कंपनी के रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक दिए जाएंगे। काम अच्छा किया तो विशेष स्टॉक भी दिए जाएंगे। 10 साल कंपनी की सेवा करने के बदले उन्हें पहले भी स्टॉक दिए गए हैं, जिनकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। जबकि इससे पूर्व के सीईओ डॉर्सी सालाना 1.40 डॉलर यानी 106 रुपए वेतन ही लेते थे। हालांकि उन्होंने हजारों करोड़ रुपए मूल्य के स्टॉक बेचे। करीब 2.78 लाख करोड़ रुपए मूल्य की ट्विटर कंपनी में उनकी 2.26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 2009 उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म स्क्वायर बनाया था, जो ट्विटर से तीन गुना बड़ा है, यहां डोर्सी का हिस्सा 11 प्रतिशत है।

कौन हैं पराग अग्रवाल?
ट्विटर के सीईओ से पहले पराग अग्रवाल ट्विटर में सीटीओ यानी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर नियुक्त हैं। उनके पहले इस पद पर एडम मेसिंगर नियुक्त थे। एडम ने दिसंबर 2016 में कंपनी छोड़ दी थी। उनके बाद अंदरखाने तो पराग अग्रवाल को अक्टूबर 2017 में ही ट्विटर का सीटीओ बना दिया गया था, लेकिन आधिकारिक रूप से उन्हें सीटीओ पद पर नियुक्त करने की घोषणा 8 मार्च 2018 में हुई। पराग अग्रवाल ने ट्विटर पर ट्वीट्स की अहमियत को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जो काम किया था, उसकी खूब सराहना हुई थी। जब वह स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे, उस दौरान उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटीएंडटी जैसी दिग्गज कंपनियों में इंटर्नशिप भी की थी।
Tags : महत्वपूर्ण नियुक्तियां
Related Questions
Web Title : Twitter Ke Ceo Parag Agrawal Ki Salary Kitni Hai