टायलर पुरस्कार 2020 के विजेता कौन है?

(A) माधव गाडगिल
(B) पवन सुखदेव
(C) ग्रेशन डेली
(D) B और C दोनों को

tyler prize

Answer : पवन सुखदेव और ग्रेशन डेली

Explanation : टायलर पुरस्कार 2020 के विजेता पवन सुखदेव और ग्रेशन डेली है। इन्हें यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया है। सुप्रसिद्ध भारतीय पर्यावरण अर्थशास्त्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के सदभावना दूत पवन सुखदेव को ‘हरित अर्थव्यवस्था’ पर उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए 2020 का टायलर पुरस्कार दिया गया है। इस पुरस्कार को पर्यावरण का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। सुखदेव (59), संरक्षण जीवविज्ञानी ग्रेशन डेली के साथ यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। पर्यावरण को क्षति के आर्थिक परिणामों और नुकसान की ओर कॉरपोरेट एवं राजनीतिक नीति निर्माताओं का ध्यान आकृष्ट करने के उनके कार्य के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा। दोनों लोग एक मई 2020 को एक निजी कार्यक्रम में यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। प्रत्येक को एक स्वर्ण पदक दिया जाएगा और वे दो लाख डॉलर राशि की पुरस्कार राशि साझा करेंगे। सुखदेव यूएनईपी की हरित अर्थव्यवस्था पहल के प्रमुख एवं विशेष सलाहकार रह चुके हैं। वह अभी वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के प्रमुख के रूप में सेवा दे रहे हैं।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Tyler Puraskar 2020