संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति कौन है?
(A) शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान
(B) गुलबबुद्दीन हेक्मैतियार
(C) शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
(D) अब्दुल राशिद दोस्तम
Answer : शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
Explanation : संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शासकों ने 14 मई 2022 को ध्वनिमत से शेख मुहम्मद बिन जायद अल नाहयान को अरब प्रायद्वीप में अनुवांशिक रूप से प्रशासित देश का राष्ट्रपति नियुक्त करने की घोषणा की। देश के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक 73 वर्षीय शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के 13 मई को निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद देश के सात शेख शासकों ने अबू धाबी में अल मुश्रिफ पैलेस में आयोजित बैठक में इस आशय का फैसला लिया। सात शेख शासकों द्वारा शासित अमेरिकी गठबंधन में शामिल इस देश में तीसरी बार सत्ता का हस्तांतरण हुआ है। 1971 में स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में सामने आने के बाद से यहां राष्ट्रपति प्रणाली है।
61 वर्षीय शेख मुहम्मद 2014 से यूएई के राष्ट्रपति के रूप में काम कर रहे थे। उनके सौतेले भाई शेख खलीफा सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे थे। शेख मुहम्मद के नेतृत्व में क्षेत्र में यूएई की सैन्य शक्ति में वृद्धि हुई और यमन में जारी युद्ध में यह देश सऊदी अरब के साथ शामिल हुआ।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : कौन क्या है, राष्ट्रपति
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams