उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश कौन है?

(A) बीवी नागरत्ना
(B) फातिमा बीबी
(C) लीला सेठ
(D) इंदु मल्होत्रा

Answer : लीला सेठ

Explanation : उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश लीला सेठ है। लंदन बार की परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली पहली महिला लीला सेठ का 20 अक्टूबर, 1930 को लखनऊ में हुआ था। 1958 में उन्होंने लंदन बार की परीक्षा में प्रथम स्थान पाया था। 1978 में वह दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बनीं। 1991 में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश (सीजे) पद पर नियुक्त हुईं और किसी भी राज्य के हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला बनीं। अ सूटेबल बॉय उपन्यास के रचनाकार विक्रम सेठ की मां लीला ख़ुद एक लेखिका थीं और उनकी आत्मकथा ऑन बैलेंस एक बेस्टसेलर रही है। उन्होंने 2014 में प्रकाशित हुई किताब टॉकिंग ऑफ जस्टिस: पीपुल्स राइट्स इन मॉडर्न इंडिया भी लिखी है जिसमें उन्होंने 50 साल से ज़्यादा लंबे अपने कानूनी करिअर में अपने सामने आए महत्वपूर्ण मुद्दों की बात की है। निर्भया कांड के बाद गठित जस्टिस वर्मा समिति की भी सदस्य रहीं। उनका निधन 5 मई, 2017 को हो गया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uchch Nyayalay Ki Pratham Mahila Mukhya Nyayadhish Kaun Hai