उलगुलान विद्रोह का नेता कौन था?

(A) बिरसा मुंडा
(B) कान्हू
(C) तिलका मांझी
(D) सिद्धू

Answer : बिरसा मुंडा

Explanation : उलगुलान विद्रोह का नेता बिरसा मुंडा था। उलगुलान विद्रोह को मुंडा विद्रोह भी कहते हैं। उलगुलान का अर्थ होता है असीम कोलाहल, द ग्रेट ट्यूमुल्ट। यह विद्रोह छोटा नागपुर क्षेत्र (झारखंड) में 1895–1901 ई. में हुआ था। इन जनजातियों में सामूहिक खेती होती थी, जिसे ‘खूंटकट्टी’ कहते थे। लेकिन महाजनों, जमीदारों, ठेकेदारों ने सामूहिक खेती पर हमला बोला। इस कारण बिरसा ने विद्रोह कर दिया। इनका यह विद्रोह ‘सरदारी लड़ाई’ के नाम से प्रसिद्ध था। 1895 के बाद बिरसा ने विद्रोह का नेतृत्व किया। इस विद्रोह में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया था। इसे 1900 में सिंहभूम में गिरफ्तार कर लिया गया। यहीं पर 1900 ई. में हैजा से इसकी मृत्यु हो गई। ये जनजातियां गैर आदिवासियों को ‘दिकू’ कहती थी।
Tags : आधुनिक भारत प्रश्नोत्तरी इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ulgulan Vidroh Ka Neta Kaun Tha