अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का शुभंकर क्या है?

(A) इमली
(B) इंदिरा
(C) इभा
(D) इंदु

Answer : इभा

Explanation : फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का शुभंकर ‘इभा’ है। फुटबाल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने 11 अक्टूबर 2021 को अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 के आधिकारिक शुभंकर ‘इभा’ का अनावरण किया। इभा एशियाई शेरनी है जो महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। टूर्नामेंट का आयोजन भारत में अगले साल 11 से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा। फीफा के अनुसार, इभा एक मजबूत, चंचल और आकर्षक एशियाई शेरनी है जिसका उद्देश्य टीम वर्क, लचीलापन, दयालुता और दूसरों को सशक्त बनाने के जरिये महिलाओं और लड़कियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। उसके नाम का अर्थ अच्छे फैसले करने वाला भी है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Under 17 Mahila Vishwa Cup 2022 Ka Subhankar Kya Hai