आगामी सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाएं 2023 (अपडेट सूची)

upcoming exam
हम यहां वर्ष 2023 में संपन्न होने वाली विभिन्न आगामी सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं की नवीनतम अपडेट सूची उपलब्ध करा रहे है। इससे आप सही समय पर आवेदन करके उसकी परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते है। वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली विभिन्न सरकारी परीक्षाएं जैसे- यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, रेलवे, बैंक, शिक्षक, पुलिस आदि की जानकारी तिथियों सहित प्राप्त कर सकते है, आइये जानते है वर्ष 2023 में कौन-सी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं कब-कब होगी–

अप्रैल 2023 का परीक्षा कार्यक्रम

  • अप्रैल – भारतीय सेना अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षा
  • अप्रैल – एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा, 2022
  • 8 अप्रैल – बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2023 (ऑनलाइन अन्तिम तिथि 15 मार्च, 2023)
  • 8 अप्रैल – एल.आई.सी. अप्रेंटिस विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा, 2023
  • 9 अप्रैल – उत्तराखंड वन आरक्षी परीक्षा, 2022
  • 16 अप्रैल – राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी (I) परीक्षा, 2023
  • 16 अप्रैल – संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2023
  • 23 अप्रैल – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक लेखाकार / लेखा परीक्षक परीक्षा, 2022
  • 24 अप्रैल – उत्तर प्रदेश बी.एड. (द्विवर्षीय पाठयक्रम) प्रवेश परीक्षा, 2023 (बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित)
  • 25 अप्रैल से प्रारम्भ – मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग व जनजातीय शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक व प्राथमिक शिक्षक (विषय शिक्षक/खेल, संगीत गायन वादन, नृत्य) के लिए पात्रता परीक्षा, 2023
  • 29 अप्रैल – जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 2023 (कक्षा-6)

मई 2023 का परीक्षा कार्यक्रम

  • 11 मई से प्रारम्भ – मध्य प्रदेश वनरक्षक एवं क्षेत्ररक्षक (कार्यपालिक) एवं जेल प्रहरी (कार्यपालिक) सीधी भर्ती परीक्षा, 2022
  • 11-14 मई – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, 2022
  • 14 मई – उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा, 2023
  • 20 मई – उत्तराखंड डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा, 2021-22 (ऑनलाइन अंतिम तिथि: 28 मार्च, 2023)
  • 21 मई – मध्य प्रदेश पीएससी राज्य सेवा वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा, 2022
  • 21-31 मई – कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेन्स टेस्ट, 2023 (CUET-UG)
  • 28 मई – संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा, 2023

जून-अगस्त 2023 का परीक्षा कार्यक्रम

  • 8 जून से – मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट, 2022 (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए)
  • जुलाई – राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग सूचना सहायक (Informatics Assistant) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023
  • 15 अगस्त – मध्य प्रदेश सहायक ग्रेड-3 स्टेनोटाइपिस्ट, शीघ्रलेखक व अन्य पदों की सीधी भर्ती व बैकलॉग हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा, 2023
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Upcoming Government Competitive Exams