UPPCS प्री परीक्षा 2019 का सॉल्वड् पेपर 15 नवंबर 2019

UPPSC PCS Prelims 2019: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2019 (UPPCS Prelims 2019 ) का आयोजन 15 दिसंबर, 2019 को कई परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हुआ था। इस पीसीएस प्री परीक्षा में 309 पद घोषित किए गए थे। इसके कुल 150 प्रश्न पूछे गये थे। हम इसमें से प्रमुख सवालों को एक लाइन के रूप में दे रहे है ताकि आगामी परीक्षा में आपके लिए उपयोगी हो सके। अगर आप पूरा सॉल्वड् पेपर देखना चाहते है तो यहां क्लिक करें–

1. मानव शरीर में कौन-सी ग्रंथि अन्तःस्रावी एवं बहिःस्रावी दोनों ही प्रकार की ग्रंथि है? – अग्नाशय
2. किस पदार्थ में कैल्शियम विद्यमान होता है? – जिप्सम
3. तुलसी के पौधे का औषधीय महत्व किसकी उपस्थिति का क्या कारण होता है? – फीनॉल एवं फ्लेवोनाइड
4. इकोसिस्टम के संबध में क्या सत्य है? – उत्पादक, प्राथमिक उपभोक्ता से अधिक हैं
5. मानव गतिविधियों से परिवर्तित पर्यावरण क्या कहलाता है? – एन्थ्रोपोजेनिक पर्यावरण
6. कौन-सा वायुप्रदूषण के जैविक सूचक का प्रसिद्ध उदाहरण है? – लाइकेन्स
7. कपास, केश/बाल, लूता रेशम और खुर इनमें से कौन-सा पदार्थ प्रोटीन नहीं है? – कपास
8. गैस, जो धान के खेत से उत्सर्जित होती है तथा भूमि के तापमान में वृद्धि करती है, वह कौन-सी है? – मिथेन
9. अंतर्राष्ट्रीय सौर संगठन (आइ.एस.ए.) का सचिवालय वर्तमान में किस स्थान पर स्थित है? – गुरुग्राम
10. सौ प्रतिशत सौर ऊर्जा पर चलनेवाला भारतवर्ष का पहला केन्द्र शासित प्रदेश कौन-सा है? – दीव
11. नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) के अंतर्गत कितने दिनों के भीतर जन्म तथा मृत्यु की घटना को भारत में रजिस्ट्रेशन कराना कानूनी रूप से अनिवार्य होता है? – 30 दिन
12. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS)-5 किसको सम्मिलित नहीं करता है? – एच. आई. वी. परीक्षण
13. पर्यावरणीय कुजनेट्स चक्र पर्यावरणीय क्षति एवं प्रति सीडी पी के मध्य संबंध दर्शाता है। इस पर्यावरणीय कजनेट्स बक्र का आकार किस प्रकार का होता है? – उल्टा यू आकार
14. किस प्रत्यक्ष लाभ योजना को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ द्वारा विश्व की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ योजना माना गया है? – पहल (PAHAL)
15. स्वेज नहर क्षेत्र में उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर पड़ने वाले झीलों का सही क्रम क्या है? – लेक टिम्सा–लिटिल बिटर लेक–ग्रेट बिटर लेक–लेक मंजला
16. टेलीग्राफिक पठार किसका हिस्सा है? – हिन्द महासागर कटक का
17. कौन-सा एक नगर साइबेरियापारीय रेलमार्ग पर अवस्थित नहीं है? – कजान
18. कौन-सी एक चोटी भारत में अवस्थित नहीं है? – गुरला मान्धाता
19. भारत के उत्तर पश्चिमी मैदान में पश्चिमी विक्षोभ से जाड़े में होने वाली वर्षा की मात्रा क्रमशः किसकी ओर कम होती जाती है? – पश्चिम से पूर्व की ओर
20. किस नदी के ऊपरी मार्ग में मीठा जल का परन्तु निचले भाग में खारे जल का प्रवाह मिलता है? – लूनी नदी
21. मोरीबंद डेल्टा किस डेल्टा का एक उपविभाग है? – महानदी डेल्टा
22. किस राजा ने अकबर के पूर्व तानसेन को संरक्षण दिया था? – मालवा का राजबहादुर
23. मुस्लिम लीग एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिरोध को दूर करने के लिए ‘सी.आर. फॉर्मूला’ किसने बनाया था? – राजगोपालाचारी
24. ‘दि राइज एंड ग्रोथ ऑफ इकोनामिक नैशलिजम इन इंडिया’ के लेखक कौन थे? – बिपिन चन्द्र
25. भारत के संविधान के किसमें पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन तथा वन व वन्य जीवन की रक्षा के प्रावधान पाये जाते हैं? – राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में और मूल कर्तव्यों में
26. मजदूर किसान शक्ति संगठन (MKSS) नामक सामाजिक आंदोलन, भारत में किससे संबंधित है? – मनरेगा (MGNREGA)
27. किसने कहा, ‘भारत एक अर्ध-संघात्मक राज्य’ है? – के.सी. व्हीयर
28. नाइट्रोजन स्थिरीकरण जीवाणु किस पौधे की जड़ के साथ संयोजन करते हैं? – दालें
29. भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है? – 24 अप्रैल
30. 42वें संविधान संशोधन द्वारा किस अनुच्छेद के माध्यम से श्रमिकों की प्रबंधन में भागीदारी सुनिश्चित की गयी? – अनुच्छेद 43A
31. संविधान की प्रस्तावना का विधिक स्वरूप क्या है? – यह लागू नहीं किया जा सकता है
32. जब किसी साबुन के बुलबुले को आवेशित किया जाता है, तो क्या घटित होता है? – त्रिज्या बढ़ जाती है
33. किस मंदिर को विदर्भ के खजराहों के रूप में भी जाना जाता है? – मार्कण्डेश्वर
34. अक्टूबर, 2019 में भारत ने किस अफ्रीकी देश में अपना उच्चायोग स्थापित करने की घोषणा की है? – सिएरा लिओन
35. नीति आयोग के अनुसार, भारत में नवाचार सूचकांक 2019 में कौन-सा राज्य शीर्षस्थ है? – कर्नाटक
36. बुकर प्राइज विजेता 2019 पुस्तक “गर्ल, वीमेन, अदर” के लेखक/लेखिका कौन है? –बरनाडीन ईवारिस्तो
37. विश्व महिला एकल बैडमिंटन मुकाबले में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने के लिए पी.वी. सिंधु ने फाइनल मैच में किसको हराया? – नोजोमी ओकुहारा
38. भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में भूटान में किस जल विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया गया था? – मांगदेछू विद्युत परियोजना
39. कौन-सा एक दुनिया का पहला 100 प्रतिशत जैविक राज्य है? – सिक्किम (भारत)
40. चित्राचार्य उपेन्द्र महारथी की पुस्तक वेणुशिल्प का संबंध किस कला से है? – बाँस कला

41. पैरा एथलीट दीपा मलिक किस खेल से संबंधित हैं, जिन्हें वर्ष 2019 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया है? – भारोत्तोलन
42. संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्यवाही सम्मेलन 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया? – जेनेवा
43. मानव आहार में पालिश किए हुए चावल के उपयोग से कौन-सा रोग हो जाता है? – रतौंधी
44. किसी वस्तु के नमूने को हवा में खुला रखने पर कुछ समय पश्चात् गायब हो जाता है जैसे कपूर, नैफ्थलीन अथवा शुष्क बर्फ। इस परिघटना को कहते क्या हैं? – ऊर्ध्वपातन
45. प्रकाश ऊर्जा का ऑप्टिकल फाइबर में संचरण किस घटना के अनुप्रयोग द्वारा किया जाता है? – पूर्ण आंतरिक परावर्तन
46. माँ का दुग्ध नवजात को लगभग सम्पूर्ण आहार प्रदान करता है, किन्तु इसमें किसका अभाव होता है? – लौह
47. बिब्लियोमेट्री क्या है? – सूचना प्रबंधन उपकरण
48. संचार, अवशोषित, उत्सर्जक और वापसी की शक्ति में से कौन-सी एलबीडो से संबंधित है? – वापसी की शक्ति
49. पारिस्थितिक तंत्र में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर में स्थानान्तरण से ऊर्जा की मात्रा क्या होती है? – घटती है
50. कौन-सा जैविक नाइट्रोजन निर्धारण से संबंधित है? – नीला-हरा शैवाल
51. धुआँ (स्माँग) आवश्यक रूप से वायुमंडल में किसकी उपस्थिति के कारण होता है? –ओजोन तथा नाइट्रोजन
52. किस क्षेत्र में दर्लभ उपलब्धि के लिए वैश्विक-500 पुरस्कार दिया जाता है? – पर्यावरण संरक्षण
53. श्याम-विवर क्या होता है? – सिमट गया तारा
54. भारत में सबसे अधिक जैवविविधता संपन्न क्षेत्र कौन-सा है? – पश्चिमी घाट
55. कौन-सा भारत में सतत् विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के लिए एक नोडल संस्था है? – नीति आयोग
56. भारत में निर्भरता अनुपात (Dependency Ratio) किसके कारण घट रहा है? – 15-59 वर्ष की जनसंख्या सापेक्षतया अधिक है
57. कौन-सा सतत् विकास लक्ष्य (SDG) भारत में 2030 तक सभी के लिए पानी की उपलब्धता और इसके स्थायी प्रबंधन को लक्षित करेगा? – एस डी जी-8
58. संयूद्धि की सीमा की अवधारणा का प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया था? – क्लब ऑफ रोम
59. वर्ष के अधिकांश हिस्से में बेरोजगार रहनेवाले व्यक्तियों की संख्या को क्या कहा जाता है? – सामान्य स्थिति बेरोजगारी
60. जीवन की भौतिक गुणवत्ता सूचकांक (पी.क्यू.एल.आई.) किसके द्वारा विकसित किया गया है? – मोरिस डी. मोरिस
61. भारत का वैश्विक भूख सूचकांक (जी. एच. आई.) 2017 में क्या स्थान है? – 100वाँ
62. मध्य भारत में स्थित पहाड़ियों का पश्चिम से पूर्व कौन-सा सही क्रम हैं? – सतपुड़ा, महादेव, छोटानागपुर और मैकाल
63. मणिपुर पहाड़ियों से घिरा इंफाल बेसिन एक सुंदर उदाहरण किसका है? – सरोवरीय मैदान का
64. कौन-सी नदी अपने भ्रंश घाटी प्रवाह के लिए प्रसिद्ध है? – दामोदर
65. प्राकृतिक प्रदेश में से किसे बड़े शिकारों की भूमि’ के नाम से जाना जाता है? –उष्णकटिबंधीय मानसून प्रदेश
66. थर्मस फ्लास्क में लम्बे समय तक तरल गर्म या ठंडा रहता है क्योंकि ऊष्मा की कोई हानि अथवा प्राप्ति नहीं होती है? – संचालन और संवहन एवं विकिरण
67. नेटिव मैरिज एक्टः किस वर्ष पारित किया गया था? – 1872
68. आई.एन.ए. के अधिकारियों पर मुकदमा कहां पर चलाया गया था? – लाल किला, दिल्ली में
69. किस वर्ष में एकाउंटिंग को ऑडिटिंग (लेखा परीक्षा) से अलग किया गया तथा नियंत्रक एवं महालेख परीक्षक का कार्य केवल सरकारी लेखा तक सीमित रह गया? – 1976
70. भारत में नियोजित विकास का विरोध किसने किया? – महात्मा गांधी
71. भारत के संविधान की 11 वीं अनुसूची में कितने विषय हैं? – 29
72. भारतीय संविधान की छठी अनुसूची के प्रावधान किस राज्य में लागू होते हैं? – त्रिपुरा
73. धन विधेयक भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में परिभाषित किया गया है? – अनुच्छेद 110
74. सितम्बर 2019 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटित सीमा-पार तेल पाइपलाइन किन दो शहरों को जोड़ती है? – मोतीहारी तथा आमलेखगंज
75. यूनेस्को ‘विश्व धरोहर समिति द्वारा इसके किस शहर में संपन्न हुए 43 वें सत्र में जयपुर को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है? – बाकू (अजरबैजान)
76. आई.एम.एफ. के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक कौन हैं? – क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
77. भारत सरकार द्वारा 10 अक्टूबर, 2019 को प्रतिभाशाली बच्चों के कौशल समृद्धि के प्रोत्साहन हेतु प्रारंभ किया गया राष्ट्रीय कार्यक्रम कौन-सा है? – लक्ष्य
78. वर्ष 2019 अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार दूसरी बार किसी महिला को दिया गया। इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली प्रथम महिला कौन थी? – एलिनार ओस्ट्रॉम
79. सितंबर 2019 में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रारंभ की गयी ग्रामीण स्वच्छता रणनीति किस अवधि से संबंधित है? – 2019-2022
80. भारतीय भाषाओं का केन्द्रीय संस्थान किस स्थान पर अवस्थित है? – वाराणसी
81. भारत द्वारा भूमि क्षरण तटस्थता प्राप्त करने का लक्ष्य कब तक रखा गया है? – 2030 तक
82. चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित करने के लिए इसरो द्वारा किस जियोसिंक्रोनस उपग्रह प्रक्षेपण यान का प्रयोग किया गया था? – GSLV – MK III–M1
83. किस जीव का रक्त सफेद होता है? – तिलचट्टा

solved paper
Web Title : Uppsc Prelims Exam Paper 2019 In Hindi