यूराल पर्वत किस प्रकार का पर्वत है?

(A) पुराने वलित पर्वत
(B) युवा वलित पर्वत
(C) भ्रंशोत्थ पर्वत
(D) ज्वालामुखी पर्वत

Answer : पुराने वलित पर्वत

Explanation : यूराल पर्वत पुराने वलित पर्वत है। यूराल पर्वत रूस देश में स्थित है, जो पुराने वलित पर्वतों के उदाहरण हैं। इन पर्वतों का निर्माण पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों से धरातल की चट्टानों के मुड़ जाने से होता है। ये लहरदार पर्वत होते हैं, जिनपर असंख्य अपनतियां व अभिनतियां होती हैं। यह पर्वत शृंखला उत्तर में आर्कटिक महासागर से दक्षिण में कैस्पियन सागर तक फैली हुई है, और यूरोप को एशिया महाद्वीप से अलग करती है। इस पर्वत शृंखला का उत्थान कई युगों में हुआ है। शृंखलाओं का विस्तार उत्तर से पश्चिम तथा उत्तर से पूर्व की ओर है और सर्वाधिक ऊँचाई दक्षिणी भाग में पाई जाती है। इस पर्वत की संयुक्त बनावट इसकी भौमिकी दशाओं से स्पष्ट परिलक्षित होती है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ural Parvat Kis Prakar Ka Parvat Hai