उष्णकटिबंधीय वर्षा वन किसे कहते हैं?

(A) उत्तर में पाए जाने वाले वन
(B) भूमध्य रेखा के दक्षिण या उत्तर में लगभग 28 डिग्री के भीतर पाए जाने वाले वन
(C) दक्षिण या उत्तर में जाने वाले वन
(D) भूमध्य रेखा के दक्षिण या उत्तर में लगभग 10 डिग्री के भीतर पाए जाने वाले वन

Answer : भूमध्य रेखा के दक्षिण या उत्तर में लगभग 28 डिग्री के भीतर पाए जाने वाले वन

Explanation : उष्णकटिबंधीय वर्षा वन एक ऐसा क्षेत्र होता है जो भूमध्य रेखा के दक्षिण या उत्तर में लगभग 28 डिग्री के भीतर पाए जाते हैं। इस प्रकार के वन एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको तथा प्रशांत द्वीपों पर पाए जाते हैं। इस प्रकार के वनों में 80% से अधिक जैव-विविधता पाई जाती है। यहाँ पर प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया वर्ष भर चलती रहती है। अमेजन द्रोणी के अधिकतर वन उष्णकटिबंध वर्षा वन हैं। महोगनी (कठोर लकड़ी), वाल्सा (सबसे हल्की लकड़ी) कार्नोबा (ताड़ जाति), सिनकोना (कुनैन औषधि में प्रयुक्त), चिकिल (चुइंगम में प्रयुक्त) प्रमुख वृक्ष हैं। उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वनों में मनुष्यों के लिए सम्भावित रूप से उपयोगी पदार्थों की एक विशाल विविधता होती है। कई मानव खाद्य पदार्थ और दवाइयाँ और कई उपयोगी लकड़ियाँ भी इन्हीं वनों से प्राप्त होती है। कॉफी, पपीता, केला, चॉकलेट, आम, एवोकाडो और गन्ना जैसे उत्पाद मूल रूप से इन्हीं वनों से प्राप्त होते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ushna Katibandh Varsha Van Kise Kahate Hain