उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी कौन सा है?

(A) तोता
(B) गरुड़
(C) रामचिरैया
(D) सारस

Answer : सारस

Explanation : उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी सारस (Saras) है। उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु 'बारहसिंगा' (Swamp deer), राजकीय वृक्ष 'अशोक' तथा राजकीय फूल 'वृहत् कमल' है। सारस पक्षी एक खूबसूरत और बड़ा पक्षी है। यह भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण पूर्व एशिया तथा ऑस्ट्रेलिया में पाये जाते हैं। यह पक्षी हमेशा जोड़ा बनाकर रहता है। एक बार जोड़ा टूटने पर यह वापस कभी भी जोड़ा नही बनाता है। इसलिए इसे भारत में वैवाहिक निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। सारस की लंबाई 1.8 मीटर(5.9 फ़ीट) है। इसका पंख 2.4 मीटर (8 फीट) और इसका वजन 8.4 किलो (18.5 पाउंड) तक हो सकता है। यह खुले गीले मैदान पर रहना पसंद करते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttar Pradesh Ka Rajya Pakshi Kaun Sa Hai