उत्तराखंड का क्षेत्रफल कितना है?

What is the total area of Uttarakhand

(A) 53,483 वर्ग किमी
(B) 300,928 वर्ग किमी
(C) 211,297 वर्ग किमी
(D) 32,362 वर्ग किमी

Answer : 53,483 वर्ग किमी

उत्तराखंड का क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किमी है। वर्ष 1935 में इसे संयुक्त प्रांत कहा जाने लगा तथा वर्ष 1950 में संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया। 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड उत्तर प्रदेश से अलग होकर भारतीय संघ का 27वां राज्य बना। उत्तराखंड का उल्लेख प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों में केदारखंड, मानसखंड एवं हिमवन्त के रूप में हुआ है। इसके पवित्र स्थलों एवं तीर्थस्थलों के कारण बहुधा इसे देवभूमि कहा जाता है। वर्तमान उत्तराखंड राज्य पहले आगरा एवं अवध संयुक्त प्रांत का हिस्सा था। यह प्रांत वर्ष 1902 में अस्तित्व में आया था। इसकी सीमाएं पूर्व में नेपाल, उत्तर में तिब्बत, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश एवं दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व में उत्तर प्रदेश स्थित है। भौगोलिक दृष्टि से इस राज्य को तीन भागों में बांटा जा सकता है। — कुमाऊं क्षेत्र, गढ़वाल क्षेत्र एवं तराई प्रदेश। नंदादेवी, माउंट कामेट, त्रिशूल, नंदाकोट, बंदरपूंछ, ढूंगारी, गंगोत्री, चौखम्भा, केदारनाथ, नीलंकठ इत्यादि यहां की प्रमुख चोटियां हैं।
Tags : उत्तराखंड
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttarakhand Ka Kshetraphal Kitna Hai