उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम क्या है?
(A) तीरथ सिंह रावत
(B) भगत सिंह कोश्यारी
(C) पुष्कर सिंह धामी
(D) त्रिवेंद्र सिंह रावत
Answer : पुष्कर सिंह धामी
Explanation : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम पुष्कर सिंह धामी है। 23 मार्च 2022 को उत्तराखंड की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उन्हें उत्तराखंड राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कराई। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में खटीमा विधानसभा से विधायक हैं। उनका जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ के टुण्डी गांव में हुआ था। उनके पिता सैनिक थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बीच सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ली। तीन बहनों के बाद घर का अकेला बेटा होने की वजह से परिवार की जिम्मेदारियां उन पर हमेशा बनी रही।
धामी ने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में मास्टर्स किया है। वे 1990 से 1999 तक ABVP में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं। धामी 2002 से 2008 तक युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। राज्य की भाजपा 2010 से 2012 तक शहरी विकास परिषद के उपाध्यक्ष रहे। वे 2012 में पहली बार विधायक चुने गए थे। उनकी अगुवाई में ही प्रदेश सरकार से स्थानीय युवाओं को 70% आरक्षण राज्य के उद्योगों में दिलाने में सफलता प्राप्त की।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : उत्तराखंड प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams