उत्तराखंड के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची

उत्तराखंड के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची (List of Chief Ministers of Uttarakhand in Hindi) : वर्तमान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी है। उत्तराखंड राज्य में अभी तक 12 मुख्यमंत्री बने है। इसमें पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री हैं। 23 मार्च 2022 को राजभवन में हुए समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सभी 7 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) लगातार दूसरी बार उत्तराखंड (Uttarakhand CM) के मुख्यमंत्री बने है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के शपथ ग्रहण के छह दिन बाद 29 मार्च 2022 को मंत्रियों को विभाग बांटे। धामी ने अपने पास कुल 23 विभाग रखे हैं। जबकि पिछले कार्यकाल में उनके पास सिर्फ 15 विभाग थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची अभी तक

क्रम मुख्यमंत्री कार्यकाल
1. नित्‍यानंद स्‍वामी 09 नवंबर 2000 से 29 अक्‍टूबर 2001
2. भगत सिंह कोश्‍यारी 30 अक्‍टूबर 2001 से 01 मार्च 2002
3. नारायण दत्‍त तिवारी 02 मार्च 2002 से 07 मार्च 2007
4. भुवन चंद्र खंडूडी 08 मार्च 2007 से 23 जून 2009
5. रमेश पोखरियाल निशंक 24 जून 2009 से 10 सितंबर 2011
6. भुवन चंद्र खंडूडी 11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012
7. विजय बहुगुणा 14 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014
8. हरीश रावत 01 फरवरी 2014 से 17 मार्च 2017
9. त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 मार्च 2017 से 10 मार्च 2021
10. तीरथ सिंह रावत 10 मार्च 2021 से 4 जुलाई 2021
11. पुष्कर सिंह धामी 4 जुलाई 2021 से अब तक जारी
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : Uttarakhand Ke Mukhyamantri Ki Suchi