उत्तराखंड के वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष कौन है?

(A) प्रेम चन्द अग्रवाल
(B) तीरथ सिंह रावत
(C) ऋतु खंडूरी
(D) पुष्कर सिंह धामी

Answer : ऋतु खंडूरी

Explanation : उत्तराखंड के वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण है। उत्तराखंड की कोटद्वार विधानसभा (Uttarakhand Chunav) क्षेत्र से चुनकर आईं विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण (Ritu Khanduri Bhushan) को 26 मार्च 2022 को निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था। ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं। प्रदेश के नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ था। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है।

साल 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में भी काम किया है। ऋतु खंडूड़ी लंबे समय से समाजसेवा में भी ऐक्टिव रही हैं। साल 2017 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। साल 2022 के चुनाव में कोटद्वार से जीत हासिल की।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttarakhand Ke Vartaman Vidhan Sabha Adhyaksh Kaun Hai