उत्तराखंड उच्च न्यायालय कहां स्थित है?

(A) ​हरिद्वार
(B) देहरादून
(C) नैनीताल
(D) रूड़की

Answer : नैनीताल

Explanation : उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में स्थित है। जो दीवानी व फौजदारी मामलों से संबंधित है। प्रदेश का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। उच्च न्यायालय के अधीन प्रदेश के जिला न्यायालय व अन्य न्यायालय हैं। उत्तराखंड की न्यायिक व्यवस्था दो भागों में बंटी है– प्रथम उत्तराखंड सिविल (न्यायिक) सर्विस और द्वितीय उत्तराखंड हायर जुडीशियल सर्विस। इनमें से प्रथम के अंतर्गत मुन्सिफ और लघुवाद न्यायाधीश को मिलाकर सिविल जज तथा दूसरे के अंतर्गत सिविल एवं सेशन जज (जिन्हें अब एडीशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज भी कहा जाता है) आते हैं। प्रदेश न्यायिक जिलों में बंटा है, जिनमें प्रत्येक का नियंत्रण जिला न्यायाधीश द्वारा होता है। न्यायिक दंडाधिकारी (जो पहले सीधे शासन के अधीन थे) पर उच्च न्यायालय का नियंत्रण होता है। बता दे कि दिसंबर 2021 की स्थिति के अनुसार उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा है। जिन्होंने राघवेंद्र सिंह चौहान के 24 दिसंबर 2021 को सेवानिवृत्त होने के बाद उनका स्थान लिया।
Tags : उत्तराखंड उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttarakhand Uchch Nyayalaya Kahan Sthit Hai