उत्तराखंड विधानसभा में एंग्लो इंडियन सीटें कितनी है?

(A) 11 सीटें
(B) 1 सीट
(C) 71 सीटें
(D) 5 सीटें

Answer : 1 सीट

Explanation : उत्तराखंड विधानसभा में एंग्लो इंडियन की एक सीट है। राज्यपाल के द्वारा एंग्लो-इंडियन समुदाय से एक को मनोनीत किया जाता है। जबकि 70 सदस्यों का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाता है। इस तरह उत्तराखंड विधानसभा में कुल 71 सीटें हैं। बता दे कि उत्तराखंड सरकार ने देहरादून के शिक्षाविद् जॉर्ज आईवान ग्रेगरी मैन को 71वें विधायक के रूप में नामित किया था। राज्यपाल डॉ. केके पॉल की मंजूरी के बाद उनके मनोनयन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। संविधान के अनुच्छेद-334 के में दी गई शक्ति का प्रयोग कर गवर्नर ने एंग्लो इंडियन विधायक के मनोनयन को मंजूरी दी। ये कदम एंग्लो इंडियन सोसायटी के हितों के संरक्षण में उठाया गया। एंग्लो इंडियन विधायक को अपनी निधि किसी भी क्षेत्र में खर्च करने का अधिकार है।

अब तक के एंग्लो इंडियन विधायक
2002-07 में आरवी गार्डनर (कांग्रेस)
2007-12 में कैरन मियर (भाजपा)
2012-17 में आरवी गार्डनर (कांग्रेस)
2017 से जॉर्ज आईवान ग्रेगॅरी मैन (भाजपा)
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttarakhand Vidhan Sabha Mein Anglo Indian Seat Kitni Hai