वैशाख पूर्णिमा का महत्व क्यों है?

(A) बुद्ध का जन्म हुआ था।
(B) बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था
(C) बुद्ध की मृत्यु हुई थी
(D) उपर्युक्त सभी

jainism
Question Asked : SSC Combined Matric Level 2006

Answer : उपर्युक्त सभी

वैशाख पुर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म (563 ई.पू.) हुआ था। 35 वर्ष की अवस्था में इसी दिन ज्ञान भी मिला था तथा बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही इन्हें महापरिनिर्वाण (483 ई.पू.) प्राप्त हुआ था। वैशाख पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जीवन से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है। इस दिन भगवान बुद्ध का ध्यान करना विशेष लाभदायक होता है इसलिए दुनिया भर में इस दिन भगवान बुद्ध की याद में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जीवन में स्थायी सुख-शांति प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत तथा विशेष नियमों का पालन किए जाने का विधान बताया है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी जैन एवं बौद्ध धर्म
Useful for : UPSC, PSC, Bank, SSC, Railway, TET
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vaishakh Purnima Ka Mahatva