वैशाख अमावस्या 2020 में कब है?

(A) 01 अक्टूबर
(B) 27 सितंबर
(C) 22 अप्रैल
(D) 12 दिसंबर

Answer : 22 अप्रैल

Explanation : वैशाख अमावस्या 2020 में 22 अप्रैल को है। यह अमावस्या 22 अप्रैल 2020 सुबह 5 बजकर 37 मिनट से आरंभ होकर 23 अप्रैल 2020 अगले दिन सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। वैशाख का महीना हिन्दू वर्ष का दूसरा माह होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी माह से त्रेता युग का आरंभ हुआ था। इस वजह से वैशाख अमावस्या का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। दक्षिण भारत में वैशाख अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है। आइए जानते हैं साल 2020 में अप्रैल के बाद किस-किस दिन पड़ेगी अमावस्या पड़ रही है–

-22 मई 2020 शुक्रवार, को ज्येष्ठ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 21 मई रात 9 बजकर 35 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 22 मई रात 11 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगी।

-21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।

-20 जुलाई 2020 सोमवार, को श्रावण अमावस्या ,हरियाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या रात 12 बजकर 10 मिनट से रात 11 बजकर 2 मिनट तक आरंभ रहेगी।

-19 अगस्त 2020 बुधवार, को भाद्रपद अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 18 अगस्त 2020 सुबह 10 बजकर 39 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 19 अगस्त सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी।

-17 सितंबर 2020 बृहस्पतिवार, को अश्विन अमावस्या ,महाअमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 16 सितंबर शाम 7 बजकर 56 मिनट से आरंभ होकर 17 सितंबर शाम 4 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी।

-16 अक्टूबर 2020 शुक्रवार, को अश्विन अधिक अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 16 अक्टूबर 2020 को सुबह 4 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 17 अक्टूबर सुबह 1 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी।

-15 नवबंर 2020 रविवार, को कार्तिक अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 14 नवबंर को रात 2 बजकर 17 मिनट से आरंभ होकर 15 नवबंर 2020 सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी।

-14 दिसंबर 2020 सोमवार, को मार्गशीष अमावस्या, सोमवती अमावस्या पड़ रही है। जो 14 दिसंबर दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से 9 बजकर 46 मिनट तक रहेगी।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Vaishakha Amavasya Kab Hai