वलित पर्वत का निर्माण कितने मिलियन वर्ष हुआ था?

(A) 400
(B) 320
(C) 220
(D) 30

Answer : 30

Explanation : मोड़दार पर्वत या वलित (Fold) पर्वतों का निर्माण ऐसे छिछले किन्तु लम्बे और संकरे समु्द्र में होता है, जिसमें तलछटीय जमाव होता रहता है। वलित पर्वतों का निर्माण एक धीमी प्रक्रिया है, जो लाखों-करोड़ों वर्षों तक चलती रहती है। हिमालय जैसे विशाल पर्वत (जो वलित-पर्वत का उदाहरण है) का निर्माण इसी प्रकार हुआ है। संसार में सबसे ऊंचे पर्वत वलित पर्वत ही हैं। एशिया के वलित पर्वतों में हिमालय, अराकान, सुलेमान, हिन्दुकुश, एलबुर्ज, टॉरस, कराकोरम प्रमुख हैं। यूरोप के वलित पर्वतों में काकेशस, बाल्कन, आल्पस एपीनाइन, पिरेनीज, सियरा नेवाडा उल्लेखनीय हैं। अफ्रीका में एटलस, उत्तरी अमेरिकी में रॉकी और दक्षिण अमेरिका में एंडीज प्रसिद्ध वलित पर्वत हैं, जिनमें एंडीज की लम्बाई संसार में सबसे अधिक है। आस्ट्रेलिया में ग्रेट डिवाईडिंग रेंज बहुत पुराना वलित पर्वत है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Valit Parvat Ka Nirman Kitne Million Varsh Hua Tha