वनस्पति विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है?

(A) थियोफ्रेस्टस
(B) ग्रेगर जॉन मेण्डल
(C) प्रो. पी. माहेश्वरी
(D) ल्यूवेनहाँक

Question Asked : मध्य प्रदेश पुलिस उप-निरीक्षक SI परीक्षा, 01-03-2015 पेपर-II

Answer : थियोफ्रेस्टस

Explanation : वनस्पति विज्ञान का जनक थिओफ्रेस्टस (Theophrastus) को कहा जाता है। इनका जन्म ईसा पूर्व 372 में, लेज़बासॅ (Lesbos) द्वीप के एरेसस (Eresus) नामक नगर में हुआ था तथा मृत्यु ईसा पूर्व 287 में हुई। इन्हें पौधों के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के कारण 'वनस्पतिशास्त्र का जनक' माना जाता है। उनकी दो सर्वश्रेष्ठ कृतियां 'इनक्वायरी इनटू प्लांट्स (हिस्टोरिया प्लांटेरम) और 'ऑन द कॉलेज ऑफ प्लांटस' पौधों के बारे में लिखित दस्तावेज है जिसका प्रयोग पौधों को उगाने के लिए किया जाता है। थिओफ्रैस्टसग्रीस देश के प्रसिद्ध दार्शनिक एवं प्रकृतिवादी थे।

जीव विज्ञान की शाखाओं के जनक
● जन्तु विज्ञान के जनक – अरस्तु
● वनस्पति विज्ञान के जनक – थियोफ्रेस्टस
● अनुवांशिकी के जनक – ग्रेगर जॉन मेण्डल
● भारतीय ब्रायोफाइटा विज्ञान का पिता– प्रो. एस.आर. कश्यप
● भ्रूण विज्ञान के जनक – प्रो. पी. माहेश्वरी
● भारतीय जीवाश्म वनस्पति विज्ञान के जनक – प्रो. बीरबल साहनी
● आधुनिक भारतीय शैवाल विज्ञान के जनक – प्रो. एम.ओ.पी. आयंगर
● भारत में हरित क्रांति के जनक – डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन
● प्रतिरक्षा विज्ञान के जनक – एडवर्ड जेनर
● कोशिका विज्ञान के जनक – रॉबर्ट हुक
● वर्गिकी के जनक – कैरोलस लीनियस
● जीवाणु विज्ञान के जनक – ल्यूवेनहाँक
● सूक्ष्म जीव विज्ञान के जनक – लुई पाश्चर
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vanaspati Vigyan Ka Janak Kise Kaha Jata Hai