वंदे मातरम कहाँ से लिया गया है?

Vande Mataram taken from

(A) आनन्द मठ
(B) गायत्री मंत्र
(C) ऋग्वेद
(D) भगवद् गीता

Answer : आनन्द मठ उपन्यास से

वंदे मातरम आनन्द मठ उपन्यास से लिया गया है। यह बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा संस्कृत बाँग्ला मिश्रित भाषा में रचित उपन्यास है। जिसका प्रकाशन वर्ष 1882 में हुआ। इस उपन्यास में यह गीत भवानन्द नाम के संन्यासी द्वारा गाया गया है। इसकी धुन यदुनाथ भट्टाचार्य ने बनायी थी। वंदे मातरम् का अंग्रेजी अनुवाद सबसे पहले अरविंद घोष ने किया था, जबकि आरिफ मोहम्मद खान ने उर्दू में अनुवाद किया था। 1906 में ‘वंदे मातरम्’देवनागरी लिपि में प्रस्तुत किया गया। दिसंबर 1905 में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में गीत को राष्ट्रगीत का दर्जा प्रदान किया गया। पंजाब केसरी लाला लाजपत राय ने लाहौर से जिस जर्नल का प्रकाशन शुरू किया, उसका नाम 'वंदे मातरम' रखा।
Tags : भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी संविधान संविधान सभा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vande Mataram Kaha Se Liya Gaya Hai