वनों को राज्य सूची से समवर्ती सूची में किस संशोधन द्वारा किया गया?

(A) 41वां संविधान संशोधन
(B) 42वां संविधान संशोधन
(C) 43वां संविधान संशोधन
(D) 45वां संविधान संशोधन

Answer : 42वां संविधान संशोधन

Explanation : भारतीय संविधान के 42वें संशोधन में वनों को राज्य सूची से समवर्ती सूची में स्थानांतरित कर दिया गया था। 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 के तहत पांच विषयों को राज्य सूची से समवर्ती सूची में शामिल किया गया है। वे हैं- शिक्षा, वन, नाप-तौल, वन्यजीवों एवं पक्षियों का संरक्षण, न्याय का प्रशासन। भारतीय संविधान में केंद्र व राज्यों के बीच विधायी शक्तियों के रूप में सातवीं अनुसूची में तीन प्रकार की सूचियां उपस्थित हैं। प्रथम ‘संघ सूची' में महत्त्वपूर्ण विषयों का उल्लेख है जिसमें रक्षा, संचार, विदेश नीति आदि शामिल हैं और जहां सिर्फ केंद्र के कानून प्रभावी हैं ।द्वितीय ‘राज्य सूची' में राज्य सरकार के पास कानून बनाने की शक्ति है लेकिन मतभेद की स्थिति में राज्य कानून के ऊपर केंद्रीय कानून को वरीयता मिलेगी। इस सूची में 61 विषय (मूलतः 66 विषय) हैं, जैसे- स्थानीय शासन, मत्स्य पालन. सार्वजनिक व्यवस्था आदि। तीसरी 'समवर्ती सूची' जहां केंद्र व राज्य के कानूनों में विरोध नहीं होना चाहिये अन्यथा केंद्र के कानून प्रभावी होंगे। वर्तमान में इसमें 52 विषय (मूलतः 47) हैं, जैसे- आपराधिक कानून प्रक्रिया, सिविल प्रक्रिया, विवाह एवं तलाक, श्रम कल्याण, बिजली आदि।
Related Questions
Web Title : Vanon Ko Rajya Suchi Se Samvarti Suchi Mein Kis Sanshodhan Dvara Kiya Gaya