वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कौन है?

(A) गिरीश चंद्र मुर्मु
(B) मनोज सिन्हा
(C) किरण बेदी
(D) वीरेंद्र कटारिया

Manoj Sinha

Answer : मनोज सिन्हा (Manoj Sinha)

Explanation : वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा है। उन्होंने 7 अगस्त 2020 को जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल पद की शपथ ली। प्रदेश की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने राज भवन में आयोजित सादे समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने के बाद 31 अक्टूबर 2019 को श्रीनगर में गिरीश चंद्र मुर्मु (Girish chandra Murmu) को यहां का पहला उपराज्यपाल बनाया गया था। जिन्होंने 5 अगस्त 2020 को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद रेल राज्य मंत्री रह चुके मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का दूसरा उपराज्यपाल बनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने गाजीपुर से चुनाव लड़ा था लेकिन वह नहीं जीत सके थे। गठबंधन के बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार अफजाल अंसारी से उन्हें 119,392 वोटों से हरा दिया था। 2014 के चुनाव में भी सिन्हा ने समाजवादी प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा को 32,452 वोटों से हराया था। 2014 में मनोज सिन्हा को कुल 306,929 वोट मिले थे। तब सपा और बसपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

बता दे कि केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी थी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था। 31 अक्टूबर को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से राजपत्र में प्रकाशित आदेश के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के अंतर्गत, दोनों ही प्रदेशों के उपराज्यपाल संवैधानिक दायित्वों और शक्तियों के प्रयोग के लिए पूर्णत: अधिकृत होंगे।
Tags : उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर भारतीय राजव्यवस्था राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vartaman Mein Jammu Kashmir Ke Up Rajyapal Kaun Hai