वर्तमान में जापान के राष्ट्रपति कौन है?

(A) अकिहितो
(C) नारुहितो
(B) शिंजो अबे
(D) ऐसा कोई पद नहीं है

Answer : ऐसा कोई पद नहीं है

Explanation : वर्तमान में जापान के राष्ट्रपति कौन है? आपको बता दे कि जापान में राष्ट्रपति का पद नहीं बल्कि सम्राट का पद होता है, जो राष्ट्रपति की तरह सभी भूमिका निभाता है। वर्तमान में जापान के सम्राट नारुहितो है। जिन्होंने 22 अक्टूबर 2019 को 126वें सम्राट के रूप में राजसिंहासन संभाला था। उस दिन राज्याभिषेक की रस्में पूरी होने के बाद सम्राट अकिहितो ने ‘क्राइसेन्थीमम थ्रोन’ (राजसिंहासन) अपने बेटे नारुहितो के हवाले कर दिया था। बता दें कि नारुहितो के राज्याभिषेक की प्रक्रियाएं साल 2019 के शुरू में उनके पिता के पदत्याग के साथ शुरू हुई थीं। अकिहितो ने स्वास्थ्य कारणों से राजसिंहासन छोड़ने की इच्छा जताई थी। नए सम्राट के राज्याभिषेक में भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत दुनियाभर की कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थी। राज्याभिषेक का समारोह ‘इंपीरियल पैलेस’ के ‘पाइन रूम’ में हुआ। राज्याभिषेक के दौरान नए सम्राट के साथ उनकी पत्नी एवं महारानी मसाको भी खड़ी थीं।

नारुहितो के सम्राट बनने के बाद अब उनके भाई अकिशिनो युवराज बन गए हैं। अकिशिनो का 13 साल का बेटा हिसाहितो वर्तमान में राजपरिवार का एकमात्र उत्तराधिकारी है। क्योंकि राजपरिवार के नियम किसी पुरुष को ही राजसिंहासन सौंपे जाने की अनुमति देते हैं। जबकि सम्राट नारुहितो और महारानी मसाको 17 वर्षीय पुत्री आइको के अभिभावक हैं।
Tags : जापान
Related Questions
Web Title : Vartaman Mein Japan Ke Rashtrapati Kaun Hai