वर्तमान में माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है?

(A) 8844.43 मीटर
(B) 8848.86 मीटर
(C) 8848 मीटर
(D) 8888 मीटर

Answer : 8848.86 मीटर

Explanation : वर्तमान में माउंट एवरेस्ट की नई ऊँचाई 8848.86 मीटर है। नेपाल और चीन के एक संयुक्त सर्वे में दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट की नई ऊँचाई का पता 8 दिसंबर, 2020 को चला है। भारत द्वारा 1954 में बताई गई ऊँचाई 8848 मीटर से यह 86 सेमी ज्यादा है। वर्ष 2015 में भयानक भूकंप सहित अन्य कारणों से इसकी ऊँचाई में बदलाव की चर्चा के बीच नेपाल सरकार ने हिमालय की इस चोटी की सटीक ऊँचाई मापने का फैसला किया था। नेपाल और चीन ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि माउंट एवरेस्ट की नई ऊँचाई 8848.86 मीटर है। काठमांडू में विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने इसकी घोषणा की। चीन ने वर्ष 2005 में इसकी ऊँचाई 8844.43 मीटर बताई थी।
Tags : माउंट एवरेस्ट
Related Questions
Web Title : Vartman Mein Mount Everest Ki Unchai Kitni Hai