वर्तमान में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री कौन है 2022

Who is Chief Minister of Tripura

(A) बिप्लब कुमार देब
(B) माणिक साहा
(C) जिश्नु देव वर्मा
(D) विजय सरदेसाई

Answer : माणिक साहा (Manik Saha)

Explanation : वर्तमान में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा (Dr. Manik Saha) है। उन्होंने 15 मई को त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) का स्थान लिया, जिन्होंने 14 मई 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें, डॉ. माणिक साहा 6 साल पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और बीजेपी में आते ही दो साल बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वो त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी बने। हाल ही में राज्यसभा के लिए भी मनोनीत किए गए थे।

8 जनवरी, 1953 को जन्मे माणिक साहा राजनीति में आने से पहले डेंटल सर्जन रहे हैं और हापनिया के त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाते भी थे। कभी कांग्रेस में रहे साहा 2016 में बिप्लब देब के जरिए भाजपा में शामिल हुए। 2020 में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वह त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष और राज्यसभा से सांसद हैं। पेशे से डेंटिस्ट रहे माणिक साहा ने हायर स्टडी के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार का रुख किया था। उन्होंने अपनी बैचलर डिग्री पटना के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज से हासिल की। वहीं, डेंटल सर्जरी में मास्टर्स की पढ़ाई लखनऊ के किंंगजॉर्ज मेडिकल कॉलेज से की है।
Tags : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vartman Mein Tripura Ke Mukhyamantri Kaun Hai