वास्कोडिगामा भारत कब पहुंचा?

(A) 1627 ई में
(B) 1757 ई में
(C) 1498 ई में
(D) 1545 ई में

Question Asked : [MPPSC (Pre) GS Ist 1995]

Answer : 1498 ई में

वास्कोडिगाम नामक पुर्तगाली नाविक लिस्बन से केप आॅफ गुड होप होकर समुद्री मार्ग से 17 मई, 1498 ई. को भारत के 'कालीकट' बंदरगाह पर पहुंचा। 'कालीकट' का शासक जमोरिन था। इस प्रकार आधुनिक काल में समुद्री मार्ग से भारत आने वाले पहले व्यापरी 'पुर्तगाली' थे। उसने कालीकट से कोचीन की यात्रा की और वहां एक कारखाना स्थापित किया। मार्च 1500 ई. में 'पेड्रो अल्वरेज केब्रल' समुद्री मार्ग से पुर्तगाल से भारत आया। विजय अभियान एवं शक्ति की स्थापना के लिए फांसिस्को डि अलमिडा (1505-109 ई.) को भारत में पहला पुर्तगाली गवर्नर बनाया गया था। उसे 'किलवा' 'अन्जाडिया' कन्त्रानूर में किला निर्माण का विशेष निर्देश प्राप्त था। इस कारण उसने भारत में पुर्तगाली राज्य स्थापित करने का प्रयत्न किया। भारत में पुर्तगाली शक्ति की वास्तविक नींव डालने वाला द्वितीय पुर्तगाली गवर्नर 'अलफोंसो-डि-अलबुकर्क' (1509-15 ई.) था। वह 1503 ई. में पहली बार एक छोटे जहाजी बेडत्रे का नायक बनकर भारत आया था। 1510 ई. में अलबुकर्क ने बीजापुर से गोवा छीन लिया। उसको समय पुर्तगाली भारत की सबसे शक्तिशाली जलशक्ति बन चुके थे। अलबुकर्क के बाद दूसरे पुर्तगाली गवर्नर 'नुनो-द-कन्हा' ने मुगल सम्राट हुमायूं और गुजरात के बहादुरशाह के बीच संघर्ष का लाभ उठाकर 1534 ई. में बेसीन, 1537 ई. में दीव तथा 1538 ई. में दमन का पर अधिकार कर लिया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vasco Da Gama Bharat Kab Pahucha