वेटिकन सिटी (Vatican City) कब बना?

(A) 11 जनवरी 1929
(B) 21 जनवरी 1927
(C) 01 फरवरी 1929
(D) 11 फरवरी 1929

vatican city

Answer : 11 फरवरी 1929

Explanation : वेटिकन सिटी 11 फरवरी 1929 को बना था। दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी इटली की शाही सत्ता से आज़ाद होकर आधिकारिक रूप से एक संप्रभु राष्ट्र बना था। तकरीबन 100 एकड़ में फैले इस देश की जनसंख्या करीब 1000 (2017 का अनुमान) है और यहां पूर्ण राजशाही है। बतौर रिपोर्ट्स, दुनिया का सबसे छोटा रेल नेटवर्क (300 मीटर) वैटिकन में ही है। इसकी राजभाषा लातिनी और मुद्रा यूरो है। वेटिकन की शासन व्यवस्था राजशाही है। पोप यहां का राजा होता है जिसके पास न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका सबकी शक्ति है। पोप पांच साल के लिए वेटिकन का राष्ट्रपति को नियुक्त करता है। यहां का राष्ट्रपति आमतौर पर कैथोलिक चर्च का कार्डिनल होता है। यहां ईसाई धर्म का प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक चर्च होने और धर्म गुरु पोप की वजह की वजह से यह देश पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। यहां के गिरजाघर, मकबरे, संग्रहालय सभी आकर्षक का केंद्र है।
Tags : वेटिकन सिटी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vatican City Kab Bana