वेटिकन सिटी कहां पर है?

(A) एशिया महाद्वीप
(B) यूरोप महाद्वीप
(C) अमरीका महाद्वीप
(D) अफ्रीका महाद्वीप

vatican city

Answer : यूरोप महाद्वीप

Explanation : वेटिकन सिटी यूरोप महाद्वीप पर है। यह दुनिया का सबसे छोटा देश है। यह देश सिर्फ़ 0.44 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है। यह किसी भी एक गांव से भी छोटा है। अगर तुलना की जाए तो हमारा राष्ट्रपति भवन का परिसर ही उससे बड़ा है। क्योंकि इस देश की पूरी सीमा करीबन 2 किलोमीटर है। केवल 20 मिनट में इसके एक कोने से दूसरे कोने तक पैदल जाया जा सकता है, इसके बावजूद इसको अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। इसके अपने सिक्के, अपना डाक विभाग और अपना रेडियो आदि हैं। वेटिकन की शासन व्यवस्था राजशाही है। पोप यहां का राजा होता है जिसके पास न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका सबकी शक्ति है। पोप पांच साल के लिए वेटिकन का राष्ट्रपति को नियुक्त करता है। यहां का राष्ट्रपति आमतौर पर कैथोलिक चर्च का कार्डिनल होता है। यहां ईसाई धर्म का प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक चर्च होने और धर्म गुरु पोप की वजह की वजह से यह देश पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। यहां के गिरजाघर, मकबरे, संग्रहालय सभी आकर्षक का केंद्र है।
Tags : वेटिकन सिटी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vatican City Kaha Par Hai