वेटिकन सिटी की मुद्रा क्या है?

(A) पौंड
(B) यूरो
(C) दिनार
(D) डॉलर

vatican city

Answer : यूरो (Euro)

Explanation : वेटिकन सिटी की मुद्रा यूरो (Euro) है। वेटिकन सिटी एक मान्यता प्राप्त दुनिया का सबसे छोटा राष्ट्र है, जिसका क्षेत्रफल आधे वर्ग किलोमीटर से भी कम केवल 44 हेक्टेयर और जनसंख्या एक हजार से भी कम है। यहां की राजभाषा लातिनी है। इसके अपने सिक्के, अपना डाक विभाग और अपना रेडियो आदि हैं। वेटिकन की शासन व्यवस्था राजशाही है। पोप यहां का राजा होता है जिसके पास न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका सबकी शक्ति है। पोप पांच साल के लिए वेटिकन का राष्ट्रपति को नियुक्त करता है। यहां का राष्ट्रपति आमतौर पर कैथोलिक चर्च का कार्डिनल होता है। यहां ईसाई धर्म का प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक चर्च होने और धर्म गुरु पोप की वजह की वजह से यह देश पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। यहां के गिरजाघर, मकबरे, संग्रहालय सभी आकर्षक का केंद्र है।
Tags : वेटिकन सिटी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vatican City Ki Mudra Kya Hai