वेटिकन सिटी किस देश में है?

(A) इटली
(B) फ्रांस
(C) अमेरिका
(D) स्वतंत्र देश

vatican city

Answer : स्वतंत्र देश

Explanation : वेटिकन सिटी किसी देश में नहीं बल्कि एक स्वतंत्र देश है। जो ​सिर्फ़ 0.44 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है। इसलिए वेटिकन सिटी एक मान्यता प्राप्त दुनिया का सबसे छोटा राष्ट्र है। इसके बावजूद भी वेटिकन अपने नागरिकों को पासपोर्ट सुविधा मुहैया कराता है। इस देश की जनसंख्या करीब हजार है, लेकिन इसके पास अपनी सेना भी है। यहां की राजभाषा लातिनी और मुद्रा यूरो है। इसके अपने सिक्के, अपना डाक विभाग और अपना रेडियो आदि हैं। यहां ईसाई धर्म का प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक चर्च होने और धर्म गुरु पोप की वजह की वजह से यह देश पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। यहां के गिरजाघर, मकबरे, संग्रहालय सभी आकर्षक का केंद्र है। रोचक बात यह है कि हमारा राष्ट्रपति भवन का परिसर ही उससे बड़ा है। दरअसल इस देश की पूरी सीमा करीबन 2 किलोमीटर है।
Tags : वेटिकन सिटी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vatican City Kis Desh Mein Hai